रायपुर. केंद्रीय राज्य मंत्री व एनडीए की सहयोगी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता रामदास अठावले रायपुर प्रवास पर हैं. शुक्रवार को उन्होंने प्रेसवार्ता की. इसमें उन्होंने राहुल गांधी पर सवाल उठाया. कहा कि वे बताएं भारत जोड़ो यात्रा आप करते हैं, तो आप भारत जोड़ते क्यों नहीं? आप गरीब मुसलमानों को भड़का क्यों रहे हैं? साथ ही कांग्रेस के बस्तर प्रत्याशी कवासी लखमा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी जी को मारने वाले खुद मर जाएंगे.
पत्रकारों से चर्चा करते हुए अठावले ने कहा कि कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया जाता है कि ईडी से कार्रवाई कराई जाती है. जेल भेजा जा रहा है. लेकिन, नरेंद्र मोदी किसी को जेल में नहीं रखते. वे बहुत ही ताकतवर नेता हैं. 28 पार्टियां उनका विरोध कर रही हैं. मेरी पार्टी नरेंद्र मोदी के साथ है. मेरी भीमराव आंबेडकर की विचारधारा वाली पार्टी बीजेपी के साथ है. वे लोग कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है. जबकि कांग्रेस खुद धोखे में है. 370 को हटाकर भारत को अखंड भारत बनाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है. विभिन्न योजनाओं के जरिए जनता को फायदा मिल रहा है.
उन्होंने राहुल गांधी से प्रश्न करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन बात भारत तोड़ने का काम क्यों करते हो? पूरे देश की जनता का आशीर्वाद पीएम मोदी के साथ है. ये भी कहा कि राहुल गांधी कभी देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं. सभी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं, लेकिन हर कोई नहीं बन जाता.
राहुल गरीब मुसलमानों को भड़का रहे
आठवले बोले कि राहुल गांधी बताएं कि भारत जोड़ो यात्रा आप करते हैं, तो आप भारत को जोड़ते क्यों नहीं? गरीब मुसलमानों को भड़का क्यों रहे हैं? राहुल गांधी कभी पीएम नही बनेंगे. उनके अलावा ममता बनर्जी या अरविंद केजरीवाल कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft