जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली में NH-49 पर देर रात ट्रक और स्कॉपियों के बीच आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए है। मृतकों में शामिल राजेन्द्र कश्यप और पोमेश्वर जलतारे भारतीय सेना के जवान थे।
जानकारी के अनुसार, नवागढ़ के रहने वाले करीब 8 लोग स्कार्पियो में सवार होकर पंतोरा गांव बारात में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद देर रात लौटते समय सुकली गांव के पास NH-49 पर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार भिड़ंत में स्कार्पियो सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, टक्कर के बाद स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्थल निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। हादसे की गंभीरता और वाहन के हालात को देखते हुए तेज रफ्तार और लापरवाही को बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुट गई है।
मृतकों में 2 सेना के जवान
गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में 2 सेना के जवान भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक की कुछ ही दिनों पहले शादी हुई थी। सभी मृतक और घायल नवागढ़ के एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मृतकों में विश्वनाथ देवांगन (43 वर्ष), राजेन्द्र कश्यप (27 वर्ष), पोमेश्वर जलतारे (33 वर्ष), भूपेन्द्र साहू (40 वर्ष) और कमलनयन साहू (22 वर्ष) है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft