कांकेर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों से मुकाबला करने के लिए बनाए गए कैंप में रविवार की देर रात सीएएफ के एक जवान ने 30 राउंड हवाई फायरिंग की. गनीमत ये रही कि किसी को गोली नहीं लगी. लेकिन, इससे पूरे कैंप में हड़कंप मच गया. पुलिस जवान से पूछताछ कर रही है कि आखिर किस वजह से उसने ऐसा किया.
बता दें कि मामला कांकेर जिले के बड़गांव से लगे करकापाल स्थित कैंप का है. देर रात सीएएफ जवान ने 30 राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी. जवान का नाम महेंद्र पटेल बताया गया है. वह दशपुर निवासी है. पूछताछ में कारणों का पता चलने की बात कही जा रही है.
सुरक्षा में रहते हैं तैनात
बता दें कि ये पूरा इलाका नक्सल प्रभावित है. लिहाजा करीब हर 5 किलोमीटर में एक कैंप स्थापित किया गया है. सर्चिंग और कैंप की सुरक्षा के लिए हर स्तर के जवानों को तैनात किया जाता है. इसमें सीएएफ के जवान भी शामिल हैं. तैनाती के दौरान छुट्टी से लेकर पारिवारिक झगडों आदि के चलते तनाव की बातें सामने आती रही हैं. इस मामले में कारण क्या है, ये सामने आना बाकी है.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft