कोरिया। छत्तीसगढ़ के MCB जिले के केल्हारी-जनकपुर मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों सहित 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, केल्हारी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत घाघरा निवासी अवधेश सिंह पाव और मोनू सिंह पाव और श्याम सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान केल्हारी-जनकपुर मार्ग पर धनुहर नाले के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। आसपास के CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
पूर्व विधायक ने जताया दुख
वहीं, पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft