रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। अज्ञात व्यक्ति ने मेल में कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की चेतावनी दी है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।
जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ईमेल मिलते ही पासपोर्ट कार्यालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर सघन जांच में जुट गई। कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इस राज्य से जुड़े तार
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ईमेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मेल तमिलनाडु राज्य से जुड़ा बताया जा रहा है।
संदिग्ध आरोपी की तलाश जारी
सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft