अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में माननीयों के घर भी अब सुरक्षित नहीं रह गए, ऐसी ही एक घटना अंबिकापुर में हुई है, जिसमें चोरों ने भाजपा विधायक के शासकीय आवास में दिन दहाड़े पिकअप वाहन में सारा सामान लोड करके फरार हो गए। भाजपा विधायक प्रबोध मिंज के घर चोरों ने पूरा सामान ही पार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए है।
VVIP कॉलोनी भी असुरक्षित
यह पूरी वारदात लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज के शासकीय आवास VVIP इलाके के गांधी चौक पर है। जहां चंद दूरी पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का आवास भी है, इतना ही नहीं वहीं एक और सरकार के वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम भी पास में ही रहते है। इसके अलावा पुलिस अफसरों और प्रशासनिक महकमें के आला अधिकारियों के भी आवास स्थित है। इस पॉश कालोनी में धनतेरस के दिन चोरों ने बंगले का ताला तोड़ा और पिकअप वाहन में सारा समान लोड कर रहे थे, इसी बीच एक कार्यकर्ता इसी इलाके से गुजरा तो 02 लोग मौके से फरार हो गए, जबकि गाड़ी का चालक मौके पर ही था, जिसे पुलिस के सुपुर्द किया गया।
ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि, उसके पिकअप को कुछ लोगों ने किराए से बुक किया था और सामान पहुंचाने का सौदा तय हुआ था। जब वह विधायक के घर पहुंचा तो वहां और लोग खड़े थे। हमने वहां वाहन लगाया और सामान लोड करने लगे। अंदेशा है कि चोरों ने पहले विधायक के बंगले का ताला तोड़ा फिर गाड़ी बुक कर दिन दहाड़े सामान पार करने लगे।
बहरहाल, पुलिस का कहना है कि, मामले में CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बहुत जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मगर जिस तरह से पॉश कालोनी में विधायक के घर चोरी हो रही है, इससे साफ पता चलता है कि पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft