बिश्रामपुर। पिछले चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रायपुर आमसभा में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का वाहन बिलासपुर के पास हादसे का शिकार हो गया था। इसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई थी और कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हीं में शामिल बिश्रामपुर भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री ग्राम पंचायत तेलईकछार निवासी विशंभर यादव की कमर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद से वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए। इलाज नहीं होने से परेशान उन्होंने सरकार से कुछ दिन पहले इच्छा मृत्यु मांगी थी।
इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनसे बात कर कहा कि वे रायपुर आएं और पूरा इलाज मैं कराऊंगा। इस बात की खबर लगते ही महिला बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी व भाजपा सूरजपुर जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी बुधवार की शाम विश्वंभर यादव से मिलने पहुंचे। इसके बाद मंत्री ने उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से रायपुर भिजवाया है।
बता दे कि, दो वर्ष पूर्व हुए हादसे के बाद प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व भाजपा नेताओं ने मृतकों व घायलों को तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि के अलावा उपचार में मदद दी थी। लेकिन समय बीतने के साथ ही विशंभर यादव की जिंदगी बद से बदतर होती चली गई।
लगातार दर्द और दिव्यांगता से जूझते हुए उन्होंने इलाज के लिए कई बार दरवाजे खटखटाए, लेकिन न सरकार से मदद मिली और न ही पार्टी संगठन ने कोई ठोस कदम उठाया। अपनी बेबसी और पीड़ा को देखते हुए उन्होंने मीडिया के माध्यम से कुछ दिन पूर्व इच्छामृत्यु की मांग कर दी थी। इस मांग ने न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft