Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़त्योहार से पहले रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 30 ट्रेनें रद्द, 6 के रुट में परिवर्तन, यात्रा करने से पहले देंखे लिस्ट...

त्योहार से पहले रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 30 ट्रेनें रद्द, 6 के रुट में परिवर्तन, यात्रा करने से पहले देंखे लिस्ट

 Newsbaji  |  Aug 05, 2025 03:03 PM  | 
Last Updated : Aug 05, 2025 03:03 PM
रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी, कई ट्रेनें रद्द
रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी, कई ट्रेनें रद्द

रायपुर। रक्षाबंधन से पहले रेल प्रशासन ने ट्रेन से यात्रा करने वालों की परेशानी बढ़ा दी हैं। रेलवे ने 26 एक्सप्रेस और चार पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं 6 ट्रेनों के रास्तें पदल दिए है, वहीं पांच ट्रेनों को बीच स्टेशन पर ही रद्द कर दिया जाएगा। 

रेलवे प्रशासन के अनुसार, बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन परियोजना का कार्य किया जा रहा है। 206 किमी चौथी रेल लाइन में अब तक 150 किमी से अधिक की रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 

इसके अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के रायगढ़ रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा, जो कि 31 अगस्त से 15 सितबर 2025 तक विभिन्न तारीखों में होगा। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 30 अगस्त से 2 सितबर तक 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त से 3 सितबर तक 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 
- 03 सितबर को 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
- 03 सितबर को 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
- 30 अगस्त को 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस
- 01 सितबर को 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस
- 31 अगस्त को 22512 कामाया-कुर्ला एक्सप्रेस
- 02 सितबर को 22511 कुर्ला-कामाया एक्सप्रेस
- 29 अगस्त व 1 सितबर को 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस
- 31 अगस्त व 3 सितबर को 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस
- 27 अगस्त को 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस
- 30 अगस्त को 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस
- 30 अगस्त को 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस
- 31 अगस्त को 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस
- 30 अगस्त को 13425 मालदा-सूरत एक्सप्रेस
- 01 सितबर को 13426 सूरत-मालदा एक्सप्रेस
- 27 व 28 अगस्त को 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस
- 29 व 30 अगस्त को 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस
- 29 अगस्त को 17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस
- 01 सितबर को 17322 जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस
- 29 अगस्त को 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस
- 31 अगस्त को 22844 पटना- बिलासपुर एक्सप्रेस
- 02 सितबर को 12262 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस
- 03 सितबर को 12261मुंबई- हावड़ा एक्सप्रेस
- 29 अगस्त को 12101 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस
- 31 अगस्त को 12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस

ये पैसेंजर भी रहेंगी रद्द
- 31 अगस्त से 15 सितबर तक 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू
- 31 अगस्त से 15 सितबर तक 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू
- 31 अगस्त से 15 सितबर तक 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू
- 30 अगस्त से 14 सितबर तक 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
- 30 अगस्त को 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी
- 01 सितबर को गाडी 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
- 29 अगस्त व 1 सितबर को गाडी 12262 हावड़ा-मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी ।
- 31 अगस्त व 2 सितबर को गाडी 12261 मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
- 01 सितबर को गाड़ी 12101 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
- 01 व 3 सितबर को गाड़ी 12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी

बीच में रद्द होने वाली ट्रेनें
- 31 अगस्त से 15 सितबर तक 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुडा- गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर-झारसुगुडा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
- 30 अगस्त, 1, 2, 3, 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13 सितबर को गाड़ी 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी, यह गाड़ी बिलासपुर और रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।
- 01, 3, 4, 5, 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 सितबर को गाड़ी 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान पर यह गाड़ी बिलासपुर से ही निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी बिलासपुर व रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी ।
- 31 अगस्त व 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 14, 15 सितबर को गाड़ी 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी, यह गाड़ी बिलासपुर व रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।
- 1, 2, 3, 4, 5, 6, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 15 और 16 सितबर को गाड़ी 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान पर, यह बिलासपुर से ही गोंदिया के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी बिलासपुर और रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft