रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुम्हारी टोल नाका को बंद कराने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अभियान चला रखा है। पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।
जल्द बंद होगा कुम्हारी का टोल- गडकरी
पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने बताया कि, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही कुम्हारी टोल नाका बंद कर दिया जाएगा, साथ ही उन्होंने 60 किलोमीटर के अंदर स्थित दो टोल नाकाओं में से एक को बंद करने की मांग भी की है।
वहीं, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने चेतावनी दी है कि, जल्द ही कुम्हारी टोल नाका और 60 किलोमीटर के अंदर संचालित 2 टोल में से एक को बंद नहीं किया गया तो छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली स्थित जंतर मंतर में धरना देंगे और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के संसदीय क्षेत्र नागपुर में भी उनके निवास के सामने उग्र प्रदर्शन करेंगे।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft