भिलाई। ज्ञान की परंपरा, शोध की गंभीरता और वैचारिक संवाद की ऊर्जा को एक साथ समाहित करता हुआ “छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा- वि.सं. 2082” आगामी 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को भिलाई में आयोजित होने जा रहा है। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति के साथ यह दो दिवसीय आयोजन न केवल शोधार्थियों के लिए अपने विचार प्रस्तुत करने का सशक्त मंच बनेगा, बल्कि ज्ञान-संवाद के माध्यम से शैक्षणिक चेतना को नई दिशा भी प्रदान करेगा।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश भैयाजी जोशी, वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नागपुर एवं डॉ. अतुल कोठारी, राष्ट्रीय सचिव, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली, आई.पी.मिश्रा, कुलाधिपति, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल युनिवर्सिटी भिलाई समेत अन्य संरक्षक और समन्वयक उपस्थित रहेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उच्च शिक्षामंत्री टंक राम वर्मा, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेगे।
कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविदों, शोधार्थियों तथा विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।
आयोजन के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुतियां, बौद्धिक सत्र तथा विचार-विमर्श आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से शोधार्थियों को अपने शोध कार्य को साझा करने और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft