Sunday ,March 08, 2026
होमछत्तीसगढ़बेस्ट वाइस चांसलर अवार्ड की घोषणा, प्रोफेसर के.पी.यादव हुए सम्मानित, लंदन स्कूल ऑफ डिडिटल बिजनेस ने किया सम्मान...

बेस्ट वाइस चांसलर अवार्ड की घोषणा, प्रोफेसर के.पी.यादव हुए सम्मानित, लंदन स्कूल ऑफ डिडिटल बिजनेस ने किया सम्मान

 Newsbaji  |  Sep 27, 2025 09:49 AM  | 
Last Updated : Sep 27, 2025 09:49 AM
 लंदन स्कूल आफ डिजिटल बिजनेस यू के द्वारा बेस्ट वाइस चांसलर अवार्ड-2025 का अवार्ड
लंदन स्कूल आफ डिजिटल बिजनेस यू के द्वारा बेस्ट वाइस चांसलर अवार्ड-2025 का अवार्ड

रायपुर। देश के जाने-माने और विश्व विख्यात प्रोफेसर के.पी.यादव को लंदन स्कूल आफ डिजिटल बिजनेस यू के द्वारा बेस्ट वाइस चांसलर अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया। 

मिल चुका है विश्व गुरु का अवार्ड
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय संस्थान द्वारा यह अवार्ड दर्शाता है कि, प्रोफेसर यादव द्वारा किए जा रहे शिक्षा क्षेत्र में प्रयासों को विश्व स्तर पर भी पहचान मिल रही है। साथ ही मैट्स  विश्वविद्यालय के लिए भी यह अत्यंत गर्व का क्षण है और सम्मान का भी। यह भी उल्लेखित है कि, प्रोफेसर यादव को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पहले ही विश्व गुरु अवार्ड प्रदान किया जा चुका है। उपरोक्त सम्मान के लिए 70 से अधिक देशों के 260 से ज्यादा डीन एवं वाईस चान्सेलोर्स तथा 500 से अधिक प्रोफेसर्स और 400 से अधिक विश्वविद्यालयों  ने भाग लिया था। 

डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में योगदान
प्रोफेसर यादव विश्व के लगभग 25 देशों से अधिक के छात्रों को ऑनलाइन एवं डिजिटल शिक्षा के माध्यम से मार्गदर्शन देते रहते हैं। आज विश्व जगत डिजिटल एजुकेशन एवं हाइब्रिड शिक्षा माध्यम द्वारा बहुत ही कुशल तरीके से एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। प्रोफेसर यादव ने 55 से अधिक पुस्तक प्रकाशित की है तथा 200 से अधिक रिसर्च पेपर्स राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जनरल्स में प्रकाशित किए हैं। उनको मैनेजमेंट गुरु के रूप में भी जाना जाता है । प्रोफेसर यादव माननीय राष्ट्रपति महोदय एवं माननीय राज्यपाल महोदय के नॉमिनी के रूप में भी कई विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्हें  विश्व के अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 

बता दे कि, प्रोफेसर यादव के नेतृत्व में ही मैट्स विश्वविद्यालय ने नाक ए प्लस की ग्रेडिंग प्राप्त की है,जो कि छत्तीसगढ़ में प्राइवेट विश्वविद्यालय में सबसे अधिक है। इस अवसर पर  मैट्स  विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट और शिक्षा जगत से जुड़े सभी साथियों ने इस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के मिलने पर प्रसन्नता व्यक्ति की है।   

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft