Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़अमित जोगी हाउस अरेस्ट, काले कपड़े पहनकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का कर रहे थे विरोध, निमंत्रण पत्र भी जलाया, जानिए पूरा मामला...

अमित जोगी हाउस अरेस्ट, काले कपड़े पहनकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का कर रहे थे विरोध, निमंत्रण पत्र भी जलाया, जानिए पूरा मामला

 Newsbaji  |  Nov 01, 2025 04:16 PM  | 
Last Updated : Nov 01, 2025 04:16 PM
जोगी ने इस मामले को लेक ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्हें अपने ही घर में नजरबंद कर दिया गया
जोगी ने इस मामले को लेक ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्हें अपने ही घर में नजरबंद कर दिया गया

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी को छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने और मिनी माता के नाम की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने से रोक दिया गया। सुबह जैसे ही अमित जोगी अपने निवास से निकलें, रायपुर पुलिस के एक दल ने उन्हें रोक दिया और उनके निवास पर ही नजरबंद कर दिया गया।

अमित जोगी द्वारा यह पूछे जाने पर कि उन्हें घर में क्यों रोका जा रहा है, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं और किसी भी व्यक्ति को काले कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है। यह घटना उस अंतिम्ता की अवधि समाप्त होने के बाद हुई जो विधानसभा अध्यक्ष, राज्य सरकार और प्रधानमंत्री कार्यालय को नए विधानसभा भवन के लिए 'मिनी माता भवन' नाम सुनिश्चित करने के लिए दी गई थी।

वहीं, जोगी ने इस मामले को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्हें अपने ही घर में नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “क्या यह लोकतंत्र इतना कमजोर है कि काले कपड़ों से डर जाए?” उनके इस सवाल में गहरी चिंता झलकती है कि क्या राज्य की सत्ता विरोध को दबाने के लिए इस तरह के कदम उठाने में संलग्न है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को टैग करते हुए अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर काले कपड़े पहनना अब अपराध बन गया है! क्या यह आपका अमृत काल है?” इस बयान से उनकी नाराजगी साफ तौर पर प्रकट होती है।

निमंत्रण पत्र को जलाकर किया विरोध
अमित जोगी ने 31 अक्टूबर को नए विधानसभा भवन के उद्घाटन निमंत्रण पत्र को जलाकर अपने विरोध का इजहार किया था। उनका कहना है कि राज्य के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने पुराने विधानसभा भवन का नाम ‘मिनी माता’ के नाम पर रखा था, जो नारी सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की भावना को दर्शाता है।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से यह मांग की थी कि नया निमंत्रण पत्र “मिनी माता विधानसभा भवन, नया रायपुर” नाम से जारी किया जाए। जोगी ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वे प्रदेश के विधायकों और पूर्व विधायकों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करने की अपील करेंगे।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft