रायपुर. छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के सुप्रीमो अमित जोगी ने बयान जारी कर सनसनी फैलाने की कोशिश की है. कहा कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद उनके 50 से भी अधिक नेताओं ने संपर्क किया है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों में अभी बगावत होगी. हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हुए हैं.
अमित जोगी के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और अमित जोगी के पिता अजीत जोगी ने जब जकांछ पार्टी की बुनियाद रखी थी तब काफी संभावनाएं थीं. लेकिन, प्रदेश में कांग्रेस की लहर के बीच उनकी पार्टी बीएसपी से गठबंधन का भी फायदा नहीं उठा सकी थी.
अजीत जोगी के निधन के बाद पार्टी की रही-सही कसर भी विधायकों समेत अन्य दिग्गजों के पार्टी छोड़ने से निकल गई. अब अमित जोगी मुट्ठीभर कार्यकर्ताओं के सहारे राजनीति कर रहे हैं. उनके हालिया बयान को भी कई तरह से देखा जा रहा है.
एक धड़ा मान रहा है कि असल में नाराज बीजेपी नेता सच में ऐसा कर सकते हैं. दूसरी ओर, कहा जा रहा है कि प्रदेश में माहौल बनाने की कोशिश के बीच यह जूनियर जोगी का शिगूफा है. बहरहाल उनके बयान के बाद वे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft