रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार की दोपहर छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद मध्य प्रदेश के बालाघाट में उनकी सभा प्रस्तावित थी. एमपी बीजेपी समेत प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली थी. दुर्ग से बीएसएफ का हेलिकॉप्टर शाह को लेकर उड़ान भी भर चुका था. लेकिन, मौसम खराब होने के चलते रास्ते से हेलिकॉप्टर वापस रायपुर आ गया.
बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह का दोनों शहरों का दौरा कार्यक्रम व सभा समेत अन्य आयोजनों का शेड्यूल पहले से ही तय था. आयोजन भी गुरुवार को उसी के अनुरूप लगातार आगे बढ़ रहा था. तय योजना के अनुसार, शाह नियमित विमान से रायपुर पहुंचे. यहां से वे बीएसएफ के हेलिकॉप्टर से भिलाई और भिलाई से सड़क मार्ग से दुर्ग की सभा पहुंचे.
सभा समाप्त करने के बाद उन्होंने बालाघाट जाने के लिए हेलिकॉप्टर से उड़ान भरी. लेकिन, रास्ते में मौसम बेहद खराब हो गया. उधर, सभा स्थल पर भी हालात खराब थे. तेज अंधड़ चल रहा था. इन सबके बीच गृहमंत्री शाह ने दौरा बीच में ही समाप्त कर दिया और अब बालाघाट न जाकर उनकी वापस दिल्ली जाने की कवायद शुरू हो गई है.
सीएम शिवराज ने मंच से भी पुष्टि की
उधर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभा के बीच ही इस बात की पुष्टि कर दी कि केंद्रीय मंत्री खराब मौसम के चलते बालाघाट नहीं पहुंच रहे हैं.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft