रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले दिनों क्राइम ज्यादा बढ़ने के बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल जिले के थानों में सर्जरी कर दी है। जि के बाद थाना प्रभारियों का बड़ा तबादला किया है। जिले भर के 23 थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। कुल 27 निरीक्षकों के तबादले में 23 लोग पुलिस लाइन की प्रतीक्षा सूची से निकालकर थानों और विभिन्न कार्यालयों में भेज दिया गया है।
राजधानी के बड़े थानों में तेलीबांधा थाने की प्रभारी रहीं सोनल ग्वाला को खमतराई का प्रभारी बनाया गया है। वहीं डीडी नगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे को विधानसभा थाने का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। विधानसभा थाने में तैनात रहे संजीव मिश्रा अब राजेंद्र नगर थाने के प्रभारी होंगे। वहीं पुरानी बस्ती थाने के प्रभारी बृजेश तिवारी को खरोरा व शिवेन्द्र सिंह राजपूत को घरसींवा भेजा गया है। देखे लिस्ट..

दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft