कांकेर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में शनिवार की सुबह नक्सलियों और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इसमें 2 नक्सली मारे गए हैं, जिनके शव भी जवानों ने बरामद कर लिए हैं. इसके साथ ही एक रायफल व एक भरमार भी मिला है.
मृत नक्सलियों की पहचान बहरहाल नहीं हो पाई है. पुलिस अफसरों ने भी घटना की पुष्टि करते हुए जवानों के लौटने के बाद ही और जानकारी सामने आएगी. आपको बता दें कि कांकेर जिले का कोयलीबेड़ा इलाका घोर नक्सली क्षेत्र है. यहां कई बड़ी नक्सल वारदात बीते समय में हो चुकी हैं. लिहाजा बाद में यहां कई कैंप स्थापित किए गए हैं.
इसी कड़ी में शुक्रवार की रात कोयलीबेड़ा थाने से कांकेर व डीआरजी बस्तर फाइटर्स के साथ ही जिला बल व बीएसएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग के लिए जंगल की ओर गई थी. सर्चिंग अभियान शनिवार की सुबह तक जारी रही. सुबह करीब पौने 8 बजे टीम अभी गोमे गांव से लगे जंगल में पहुंची थी कि डीआरजी व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.
तलाशी में ये मिले
बाद में बचे नक्सली मौके से भागने में कामयाब रहे. इसके बाद जवानों ने आसपास की तलाशी ली तो उन्हें 2 नक्सलियों के शव मिले. उनके पास से 1 इंसास रायफल और 1 भरमार बरामद हुआ. सभी को कब्जे में ले लिया गया है.
चुनाव के बीच हमले की आशंका, अलर्ट
बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है. 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में वोटिंग है. इसे देखते हुए नक्सल वारदात की आशंका भी बनी हुई है. इसे देखते हुए ही पुलिस व सुरक्षाबलों ने निगरानी के साथ ही सर्चिंग भी तेज कर दी है. इसी कड़ी में ये बड़ी सफलता भी मिल गई है.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft