कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक 12 वीं कक्षा के छात्र ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने केवल अपने शव को मेडिकल कॉलेज को सौंपने का निर्देश दिया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों, शिक्षकों और परिचितों से पूछताछ जारी है, और सुसाइड नोट की जांच में हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है। सुसाइड नोट की जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि, छात्र ने ऐसा क्यों किया। पुलिस हर एंगल से मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
दरअसल, छात्र परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा तो शिक्षक उसके घर पहुंचे। दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ा गया, जहां अंदर छात्र का शव पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान 17 वर्षीय उज्वल डडसेना के रूप में हुई है, जो SECL DAV पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर ITI बस्ती में अपनी बहन और जीजा के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर वह अकेला था। उसकी बहन, जो एक शासकीय स्कूल में शिक्षिका है, ड्यूटी पर गई थीं, जबकि जीजा अपने काम से बाहर थे।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft