दंतेवाड़ा/ तेलंगाना। तेलंगाना में लंबे समय से भूमिगत रहे 03 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इनमें दो पति-पत्नी भी शामिल हैं। ये तीनों करीब 36, 35 और 21 वर्षों से अंडरग्राउंड थे। ये तीनों नक्सली बस्तर डिविजनल कमेटी और दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने वाले नक्सलियों के नाम कुनकती वेंकटैया उर्फ रमेश, मोगिलिचेरला वेंकटराजू उर्फ एर्रा राजू और थोडेम गंगा उर्फ गंगाव्वा है। इन पर 20-20 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस DGP के सामने सरेंडर कर दिया है।
तेलंगाना DGP बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि, अब तेलंगाना में नक्सलियों के फिर से संगठित होने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि, पिछले कुछ महीनों में 400 से अधिक नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, जिनमें से 90 फीसदी छत्तीसगढ़ से जुड़े हैं।
बता दे कि, हाल हीं में बस्तर दशहरा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मार्च 2026 तक देश से पूरी तरह नक्सल के खात्मे की चेतावनी मंच से दी थी। साथ ही इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से चलाई जा रही नियद नल्लानार योजना और अन्य पुनर्वास योजनाओं की प्रशंसा की थी।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft