Saturday ,March 07, 2026
होमकारोबारफोर्ड भारत में खोलेगा नौकरियों का पिटारा, 600 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार, 3,250 करोड़ का करेंगा निवेश...

फोर्ड भारत में खोलेगा नौकरियों का पिटारा, 600 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार, 3,250 करोड़ का करेंगा निवेश

 Newsbaji  |  Nov 02, 2025 09:08 AM  | 
Last Updated : Nov 02, 2025 09:08 AM
भारत के लिए फोर्ड रोजगार के नए अवसर खोलेगा।
भारत के लिए फोर्ड रोजगार के नए अवसर खोलेगा।

दिल्ली। भारत के लिए फोर्ड रोजगार के नए अवसर खोलने जा रहा है। अमेरिकी ऑटो दिग्गज फोर्ड मोटर कंपनी ने 04 वर्ष बाद भारत में विनिर्माण की वापसी का ऐलान कर दिया है। कंपनी चेन्नई के मरईमलई नगर प्लांट को पुनर्जीवित करेगी और 3 हजार 250 करोड़ रुपए का निवेश कर अगली पीढ़ी की पावरट्रेन सुविधा स्थापित करेगी। यह सुविधा वैश्विक बाजारों के लिए उन्नत इंजन बनाएगी।

रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
बताया जा रहा कि, प्रोजेक्ट से 600 से अधिक लोगों के लिए सीधी नौकरियां सृजित होंगी, साथ ही आपूर्तिकर्ताओं और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में सैकड़ों अप्रत्यक्ष रोजगार आएंगे। फोर्ड ने 2021 में भारत में वाहन उत्पादन बंद कर दिया था, लेकिन तमिलनाडु में तकनीकी और बैक-ऑफिस कार्य जारी रखें, जहां 12 हजार लोगों को काम मिला था। 

MOU पर हुए हस्ताक्षर
मिली जानकारी के अनुसार, फोर्ड कंपनी ने घोषणा की है कि सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की अमेरिका यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित लेटर ऑफ इंटेंट को औपचारिक रूप दिया गया है। तमिलनाडु सरकार के साथ MOU साइन हुआ है। फोर्ड के अंतरराष्ट्रीय बाजार समूह के अध्यक्ष जेफ मारेंटिक ने कहा, चेन्नई प्लांट फोर्ड के वैश्विक नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भारत की विनिर्माण क्षमता का लाभ उठाएंगे। नई सुविधा में सभी नई तकनीक वाले इंजन बनेंगे। वार्षिक क्षमता 235,000 इंजन होगी। उत्पादन वर्ष 2029 में शुरू हो जाएगा। साइट तैयारी इस साल बाद में शुरू होगी। मौजूदा भारतीय इंजन सुविधा को पूरक बनाते हुए यह प्लांट निर्यात-केंद्रित होगा।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft