Saturday ,March 07, 2026
होमकारोबारMRP को लेकर बनें जागरुक, अगर दुकानदार ज्यादा रेट वसूलता है, तो यहां करें शिकायत...

MRP को लेकर बनें जागरुक, अगर दुकानदार ज्यादा रेट वसूलता है, तो यहां करें शिकायत

 Newsbaji  |  Oct 30, 2025 11:40 AM  | 
Last Updated : Oct 30, 2025 11:40 AM
 MRP से ज्यादा सामान बेटने वाली दुकानदारों की करें शिकायत
MRP से ज्यादा सामान बेटने वाली दुकानदारों की करें शिकायत

दिल्ली। दुकानदारों को लेकर आज भी कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि, वे मनमानी करते हुए किसी प्रोडक्ट को उसकी असली कीमत यानी MRP से ज्यादा दाम पर बेच देते हैं। लोग अक्सर यह सोचकर चुप रह जाते हैं कि शिकायत करने से कुछ फायदा नहीं होगा या प्रोसेस बहुत मुश्किल होगी। लेकिन ऐसा नहीं है। यह न सिर्फ उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। 

बता दें कि, यह देश के कानून के खिलाफ है। किसी भी चीज को उसकी अधिकतम खुदरा कीमत यानी MRP से ज्यादा में बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है। अगर कोई दुकानदार ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। सरकार ने अब ग्राहकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए शिकायत करने की प्रक्रिया बेहद आसान बना दी है।

कहां करें शिकायत?
अगर किसी दुकान, मॉल या रेस्टोरेंट में आपसे MRP से ज्यादा दाम मांगा जा रहा है, तो आप इसकी तुरंत शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1800114000 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके आप सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने एक वेबसाइट भी बनाई है। consumerhelpline.gov.in. इस पोर्टल पर जाकर आप ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। शिकायत में प्रोडक्ट का नाम, दुकानदार का नाम और फोटो या बिल की कॉपी लगानी जरूरी है। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग जांच करता है और दोषी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू होती है और कई मामलों में ग्राहकों को रिफंड भी मिलता है।

ध्यान रखने की जरुरत
अगर किसी दुकान, मॉल या होटल में आपसे MRP से ज्यादा पैसा मांगा जा रहा है. तो बहस या झगड़ा करने की जरूरत नहीं है। शांत रहकर बिल या पैकेजिंग की फोटो ले लें। अगर हो सके तो छोटी वीडियो क्लिप भी रिकॉर्ड करें। यही चीजें आगे चलते आपके लिए शिकायत करते वक्त सबूत का काम करेंगी।

आपको बता दें कि, देशभर से सबसे ज्यादा ऐसी शिकायतें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से आती हैं। जबकि दिल्ली, पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से भी काफी मामले सामने आते हैं। सरकार लगातार ऐसे मामलों पर नजर रख रही है। जिससे उपभोक्ता शोषण पर लगाम लगाई जा सकें। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft