Wednesday ,May 14, 2025
होमछत्तीसगढ़कर्रेगुट्टा पहाड़ी में 21 दिन तक चला ऑपरेशन, 31 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया...

कर्रेगुट्टा पहाड़ी में 21 दिन तक चला ऑपरेशन, 31 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया

 Newsbaji  |  May 14, 2025 07:30 PM  | 
Last Updated : May 14, 2025 07:58 PM
कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर नक्सल ऑपरेशन
कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर नक्सल ऑपरेशन

बस्तर। कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में 21 दिनों तक चले नक्सल ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराने में कामियाब रहे है। इनमें से 20 नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से कई हार्डकोर नक्सली बताए जा रहे है।  

 CRPF के DG ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम बस्तर के IG सुंदरराज.पी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि, कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में 21 दिन ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें 31 नक्सली मारे गए है। इनमें 16 महिला व 15 पुरुष नक्सली शामिल है। उन्होंने मीडिया को बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान 18 जवान भी घायल हुए। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सभी की हालत खतरें से बाहर है।  

ऑपरेशन में रायपुर, बस्तर और बीजापुर के पुलिस संभागों से लगातार कंट्रोलरुम से निगरानी और नक्सलियों की हरकतों पर निगरानी रखी जा रही थी। यहीं वजह है कि सुरक्षा बलों के जवानों ने आज बड़ी सफलता हाशिल की है। कर्रेगुट्टा के घोर नक्सलगढ़ में सुरक्षा बलों के जवानों ने नक्सलियों का सफाया किया है।

बताया जा रहा है कि कर्रेगुट्टा पहाड़ जो कि 60 किमी लंबे और 20 किमी चौड़े क्षेत्रफल में फैला है। यह इलाका PLGA बटालियन की टेक्निकल टीम का ठिकाना था। इस दौरान हिलटॉप पर बेस और हेलिपैड बनाए गए और इस ऑपरेशन की रियल टाइम मॉनिटरिंग की गई।
इस ऑपरेशन के लिए CRPF, कोबरा, STF और DRG के जवानों की टीम बनाई गई, जो बीजापुर, सुकमा, बस्तर और तेलंगाना से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्रवाई करती रही। नक्सल ऑपरेशन में सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सर्चिंग कार्रवाई करने में बड़ा योगदान रहा। ऑपरेशन के दौरान जवानों को बड़ी मात्रा में गोला बारुद और कई तरह के हथियारों का जखीरा भी बरामद हुआ है।  

CRPF के DG ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि, इस अभियान से नक्सली संगठन को भारी नुकसान पहुंचा है और उनकी PLGA बटालियन में अंदरूनी फूट की खबरें सामने आई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 'नियद नेल्लानार' जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इन अभियानों और विकास कार्यों के चलते नक्सल हिंसा में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री जी आपके नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए हम दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। लाल आतंक के विरुद्ध चल रही इस निर्णायक लड़ाई में हमारे वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में पूरी बहादुरी से नक्सलियों का सामना किया है। हमारे सुरक्षाबल के जवानों के अदम्य साहस, धैर्य और पराक्रम को नमन करता हूं। निश्चित ही अब वह दिन दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त होगा और बस्तर में शांति, समृद्धि और विकास की रोशनी फैलेगी।

जय हिन्द!
जय छत्तीसगढ़!

-विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft