रायपुर। प्रदेश के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन बुधवार को विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे राजभवन के लिए रवाना हो गए। 23 फरवरी को सुबह 11.30 राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में वे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, प्रदेश के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन काफी अनुभवी राजनेता हैं। वे पांच बार विधायक रहे, अनेक विभागों के मंत्री रहे और राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। छत्तीसगढ़ को उनके अनुभवों का लाभ जरुर मिलेगा।
बता दे कि, राज्यपाल अनुसुइया उइके को मंगलवार को राजभवन से विदाई दी गई थी। जाने से पहले उन्हें राजभवन और एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर में गार्ड आफ आनर दिया गया साथ ही राज्यपाल ने सम्मान गारद का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टेट हैंगर में राज्यपाल से मुलाकात करते हुए अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।
अनुसूईया उइके का कार्यकाल
राष्ट्रपति ने अनुसूईया उइके को जनवरी 2019 में छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया था। वे करीब चार साल इस पद पर रहकर विदा हुई। इस बीच उन्होंने स्वेच्छानुदानमद से लोगों की मदद के लिए 2 करोड़ 46 लाख 55 हजार 245 रुपए मंजूर कराए थे। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से 166 मुलाकातें की। 61 बार वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुईं। 157 सम्मेलनों में भाग लिया।
विश्वविद्यालयों के 22 दीक्षांत समारोह में गईं। विधानसभा से पारित 73 विधेयकों को मंजूरी दी। प्रदेश के 18 जिलों में 20 बार प्रवास किया। उनके प्रवास वाले जिलों में रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, गरियाबंद, दुर्ग, राजनांदगांव, सरगुजा, बस्तर, सूरजपुर, मुंगेली, कवर्धा, बालोद, रायगढ़, नारायणपुर, धमतरी, दंतेवाड़ा, कांकेर और कोण्डागांव शामिल हैं। इस बीच वे 9 राज्यों मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, गोवा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, नई दिल्ली और महाराष्ट्र के दौरे पर भी रहीं। कुलाधिपति के रूप में उन्होंने विश्वविद्यालयों के 111अध्यादेशों का अनुमोदन भी किया।
PM मोदी आज रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर व मामलों पर दे सकते हैं बयान
हम न मरब मरिहैं संसारा...वरिष्ठ पत्रकार डॉ. के. विक्रम राव का निधन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft