Monday ,May 12, 2025
होमछत्तीसगढ़सड़क हादसे में 13 की मौत, माजदा और ट्रेलर में भीषण टक्कर, कई लोग गंभीर...

सड़क हादसे में 13 की मौत, माजदा और ट्रेलर में भीषण टक्कर, कई लोग गंभीर

 Newsbaji  |  May 12, 2025 08:36 AM  | 
Last Updated : May 12, 2025 11:23 AM
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर रविवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम चटौद के ग्रामीण स्वराज माजदा वाहन से चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम बाना बनारसी से वापस लौट रहे थे, तभी सारागांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने माजदा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

इन लोगों की हुई मौत

1. टिकेश्वरी साहू 45 वर्ष मोहंदी धरसीवां 
2. कुमारी महिमा साहू 18 वर्ष गोंडवारा
3. एकलव्य साहू, 6 वर्ष मोहंदी धरसीवां,
4. प्रभा साहू, 34 वर्ष, मोहंदी,धरसीवां 
5. नंदनी साहू, 53 वर्ष धरसीवां 
6. उमंग साहू, 5 माह, आनन्दगंव, बेमेतरा,
7. वर्षा साहू, 28 वर्ष आनंद गांव, बेमेतरा
8. गीता साहू 54 वर्ष मोहंदी धरसीवां 
9. राजवती साहू, 60 वर्ष नागौरा मंदिर हसौद 
10. कृति साहू 50 वर्ष चटौद विधानसभा,
11. कुंती साहू, 55 वर्ष चटौद, विधानसभा
12. टिकेश्वर साहू, 35 वर्ष चटौद, विधानसभा
13. भूमि साहू 4 वर्ष आनंद गांव बेमेतरा

दुर्घटना में एक साल से कम उम्र के बच्चे की भी मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन फानन में राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय माजदा वाहन में 50 से अधिक लोग सवार थे,जो शादी पश्चात आयोजित चैथिया कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर के बाद कई लोग वाहन में फंसे रह गए जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

पुलिस के मुताबिक, इस भीषण हादसे में कई लोगों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी थी। वहीं कई गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। देर रात तक इस भीषण हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft